अतर्रा: मुंबई में लोकल ट्रेन से गिरकर नंदन मऊ के युवक की हुई दर्दनाक मौत
Atarra, Banda | Feb 19, 2026 बदौसा थाना क्षेत्र के नादन माऊ निवासी समरजीत पुत्र केवड़ा की मुंबई में लोकल ट्रेन हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। वह चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। मृतक की दो बहनें हैं, जिनका नाम रखा और मीरा है। परिवार के सभी सदस्य मेहनत-मजदूरी कर जीवन यापन करते हैं। परिजनों के अनुसार समरजीत लगभग 9–10 महीने पहले मजदूरी के लिए मुंबई गया था।