मेजा: बिहार से दिल्ली के सफर पर साइकिल से निकला युवक, मेजा पहुंचने पर लोगों ने किया स्वागत, पर्यावरण संरक्षण का दे रहे संदेश
बिहार के छपरा जिले के मिर्जापुर गांव निवासी रोहित कुमार सिंह पर्यावरण संरक्षण और ‘बिना पैसे’ सुरक्षित यात्रा का संदेश देने के लिए साइकिल से बिहार से दिल्ली की यात्रा कर रहे हैं। आज शनिवार दोपहर करीब 01:00 के आसपास वे मांडा पहुंचे, जहां स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। रोहित 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन करीब 30 हजार किलोमीटर की यात्रा पर निकले हैं।