मड़ावरा: लिधौरा गाँव के पास बाइक असंतुलित होकर गिरने से बाइक चालक और एक बच्ची घायल हुए
तहसील मड़ावरा के लिधौरा गाँव के पास गुरुवार को शाम करीब 6 बजे एक बाइक असन्तुलित होकर गिर गई जिससे बाइक चालक सहित एक बच्ची घायल हो गई।जिसे लोगों के सहयोग से108 एम्बुलेंस के द्वारा इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मड़ावरा लाया गया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद बाइक चालक की हालत गम्भीर पाये जाने पर उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है।