भरथना: बकेवर हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से दारोगा घायल
बकेवर ओवरब्रिज के पास रविवार दोपहर करीब 2 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार महिला थाना में तैनात उपनिरीक्षक बृजेश बहादुर सिंह घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें बकेवर 50 शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वह विभागीय कार्य से औरैया जा रहे थे। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।