कानपुर: ठंड और कोहरे को देखते हुए कानपुर जिला प्रशासन ने सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में अवकाश घोषित किया
ठंड और कोहरे को देखते हुए कानपुर जिला प्रशासन ने रविवार रात 10 बजे सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में 29 दिसंबर 2025 से 1 जनवरी 2026 तक अवकाश घोषित किया है। जिला विद्यालय निरीक्षक संतोष कुमार राय ने सोमवार 10 बजे बताया कि, जारी आदेश के अनुसार यह अवकाश नर्सरी से लेकर कक्षा 12 तक के सभी बोर्ड से संबद्ध विद्यालयों पर लागू होगी।