कानपुर: यमुना एक्सप्रेसवे पर हुई दर्दनाक सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले वृद्ध का शव काकादेव घर पहुंचा, मचा कोहराम
यमुना एक्सप्रेस वे पर 16 दिसंबर को शताब्दी बस में जलकर जान गंवाने वाले काकादेव के नवीन नगर निवासी मृतक जयप्रकाश वर्मा (75) के शव के अवशेष रविवार शाम 7 बजे घर पहुंचे तो परिवार में कोहराम मच गया। बेटी ने सोमवार 10 बजे बताया कि, हादसे के बाद पिता ने उन्हें कॉल कर बचाने की गुहार लगाई थी फिर कॉल कट हो गई थी। डीएनए मैच करने के बाद शव की पहचान हो सकी।