फिरोज़ाबाद: प्रकाश टाकीज के पास प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभ दिलाने और सर्वे के नाम पर दम्पति से हुई ठगी
फ़िरोज़ाबाद के थाना उत्तर के बोधाश्रम क्षेत्र के रहने संदीप का आरोप है। अज्ञात शक्स नें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने व सर्वे के नाम पर ₹5हज़ार रूपये की ठगी की गयी है। पीड़ित की माने तों आरोपी ठग नें ₹10 हज़ार रूपये की डिमांड की थी। पीड़ित नें मामले को लेकर सोमवार की दोपहर 12 बजे थाना उत्तर में शिकायत दर्ज करा दी है। पुलिस मामले की जाँच पड़ताल कर रही है।