फिरोज़ाबाद: थाना नसीरपुर क्षेत्र के लखनई में खेत पर पेड़ से फांसी लगाकर इकलौते बेटे ने दी जान, परिजनों में है शोक का माहौल
थाना नसीरपुर क्षेत्र लखनई निवासी 28 सुरजीत ने अज्ञात कारणों के चलते घर के बाहर एक खेत में नीम के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसकी जानकारी परिजनों व ग्रामीणों को सोमवार सुबह आठ बजे मिली। सूचना थाना पुलिस को दी गई। शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लाया गया। जहां शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पूरे घटनाक्रम की जानकारी मृतक के जीजा अमरजीत सिंह ने दी