फिरोज़ाबाद: भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने SSP से पीड़ित साथी की समस्या पर की मुलाकात, थानाध्यक्ष रामगढ़ पर बेइज्जती का आरोप
भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीय अध्यक्ष पीड़ित साथी डा. ब्रहमानंद शर्मा संग दबरई स्थित एसएसपी कार्यालय पर सोमवार दोपहर 12 बजे करीबन एसएसपी से मिले। डा. ब्रहमानंद शर्मा ने बताया वे थाना रामगढ पर गये थे अपनी समस्या को लेकर, जब वहां गये तो आरोप है उन्होंने कहा कि उठिये यहां से अभी भागो यहां से इनको चाय भी मत पिलाना। मामले को लेकर एसएसपी कार्यालय पर अवगत कराया है।