फिरोज़ाबाद: अरांव थाना क्षेत्र के भारौल में घरेलू विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस पर आरोपी ने छत से फेंकी ईंटें, हेड कांस्टेबल घायल
थाना अरांव क्षेत्र ग्राम भारौल में रविवार रात साढ़े नौ बजे क़रीबन घरेलू विवाद की सूचना पर पहुँची पुलिस टीम पर आरोपी ने छत से ईंटें बरसाईं। हमले में हेड कांस्टेबल विकास (1067) घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया।पुलिस के अनुसार, आरोपी बबलू पुत्र नाथूराम शराब के नशे में था और घटना के बाद मौके से फरार हो गया।