सिमडेगा: जेएसएससी सीजीएल परीक्षा को लेकर एसडीओ कार्यालय में शहर के होटल एवं गेस्ट हाउस के मालिकों की हुई बैठक
सिमडेगा में 21 एवं 22 सितंबर को जेएसएससी सीजीएल परीक्षा को लेकर शुक्रवार को एसडीओ कार्यालय में शहर के होटल एवं गेस्ट हाउस के मालिकों के साथ बैठक हुई। बैठक में एसडीओ सुमंत तिर्की ने सभी होटल एवं गेस्ट हाउस संचालकों को परीक्षा के दौरान सभी चीजों पर विशेष नजर रखते हुए कमरा देने के निर्देश दिए ।मौके पर अंचल अधिकारी एवं नगर परिषद प्रशासक उपस्थित थे।