सिमडेगा: राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर सिमडेगा संत मेरिज हाई स्कूल में स्वास्थ्य विभाग ने शुरू किया अभियान
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के मौके पर शुक्रवार को सिमडेगा सेंट मेरिज हाई स्कूल में स्वास्थ्य विभाग की ओर से दवा खिलाकर अभियान की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में सिमडेगा एसपी सौरभ डीडीसी, सिविल सर्जन उपस्थित रहे ।जहां पर सिविल सर्जन ने बताया कि जिले में 149000 से अधिक 1 वर्ष से 19 वर्ष के बच्चों को दवा खिलाने का कार्य किया जाएगा।