सिमडेगा: सिमडेगा में नॉन बैंकिंग पीड़ित मंच ने जमा राशि की मांग को लेकर निकाली रैली, उमड़ी भीड़
सिमडेगा नन बैंकिंग पीड़ित मंच एवं झारखंड नवनिर्माण दल के बैनर तले शुक्रवार को सिमडेगा शहर में विभिन्न नन बैंकिंग कंपनी में जमा राशि की मांग को लेकर रैली निकाली गई। इस मौके पर झारखंड और निर्माण दल के केंद्रीय संयोजक विजय सिंह ने कहा कि जब तक लोगों का पैसा वापस नहीं हो जाता तब तक इसी प्रकार आंदोलन जारी रहेगी और राज्यपाल के समक्ष भी प्रदर्शन की जाएगी।