सिमडेगा: मंडलकारा में बंदी की बिगड़ी हालत, कड़ी सुरक्षा के साथ लाया गया सदर अस्पताल, स्थिति गंभीर
सिमडेगा मंडलकार में 20 सितंबर की सुबह प्रदीप प्रधान नामक बंदी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उसके छाती में तेज दर्द होने लगा। इसके बाद उसे कड़ी सुरक्षा के साथ एंबुलेंस से सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। अभी भी बंदी की स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है।