बाह: गुर्जा गांव के तालाब में मगरमच्छ दिखने से ग्रामीणों में हड़कंप, प्रशासन से पकड़वाने की मांग
थाना बासौनी क्षेत्र के गांव गुर्जा में एक तालाब में मगरमच्छ दिखाई देने से स्थानीय ग्रामीणों में हड़कंप मच गया है। ग्रामीणों का कहना है कि मगरमच्छ के दिखाई देने से उनके जानमाल को खतरा हो सकता है। इसे देखते हुए उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द मगरमच्छ को पकड़वाने की मांग की है। गांव के लोगों का कहना है कि तालाब उनके दैनिक उपयोग का हिस्सा है।