मानिकपुर: दीपावली पर मानिकपुर में लगा भीषण जाम, घंटों तक फंसे रहे वाहन, एंबुलेंस भी नहीं निकल सकी
चित्रकूट। मानिकपुर कस्बे के रेलवे पुल चौराहे पर रविवार दोपहर एक से शाम चार बजे तक भीषण जाम लगा रहा। वाहनों की लंबी कतारों में एंबुलेंस भी फंस गई। त्योहार की भीड़ से आवागमन बाधित रहा। स्थानीय लोगों ने यातायात पुलिस की नियमित तैनाती और जाम से निजात दिलाने की मांग की।