खबर अयोध्या आरटीओ कार्यालय की है, जहां पर आरटीओ ऋतु सिंह ने गुरुवार की शाम जानकारी देते हुए बताया कि परिवहन अनुभाग चार, उत्तर प्रदेश शासन एवं कार्यालय परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश द्वारा नई कर व्यवस्था एक मुस्त कर यानि ऑन टाइम टैक्स ढांचे को लागू कर परिवहन मेले के आयोजन का निर्देश दिया गया है, जिसके क्रम में लगातार प्रचार प्रसार किया जा रहा है ।