भजन संध्या में गूंजे माता के जयकारे, श्रीराम व माता रानी की झांकियों ने बढ़ाई शोभा
केलवाड़ा/कुंभलगढ़। बीड़ की भागल स्थित तीखी माता मेले में सोमवार रात आयोजित भजन संध्या में श्रद्धा और भक्ति का अनूठा माहौल देखने को मिला। प्रसिद्ध भजन गायक भगवती सुथार ने माता रानी के भजनों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को देर रात तक भक्तिरस में सराबोर रखा। भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे और पूरा पंडाल माता के जयकारों से गूंजता रहा।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण श्रीराम दरबार एवं माता रानी की सजीव झांकियां रहीं। आकर्षक वेशभूषा और मनमोहक प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। झांकियों के दर्शन कर श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए और धार्मिक वातावरण में भक्ति का आनंद लिया। इस अवसर पर समाज सेवी प्रदीप कचोलिया भाजपा नेता प्रेमसुख शर्मा हरीश सुथार कुबेर सिंह सोलंकी प्रथ्वी सिंह झाला सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम देर रात तक चला, जिसमें बड़ी संख्या में महिला, पुरुष एवं बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम में पधारे अतिथियों का स्वागत प्रेमसिंह मोहन सिंह, वरदी सिंह, रतन सिंह, किशन सिंह, वरदी सिंह एवं सोहन सिंह ने साफा पहनाकर एवं माल्यार्पण कर सम्मानपूर्वक किया। तीखी माता मेले में आयोजित इस भजन संध्या ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय माहौल से सराबोर कर दिया।
.
#Rajsamandnews