खाचरौद: खाचरोद में पहली बार होगी 19 वर्ष से कम उम्र की महिला क्रिकेट प्रतियोगिता, 8 टीमें दिखाएंगी दमखम
खाचरोद। नगर के इतिहास में पहली बार बड़े स्तर पर अंडर-19 महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है, जिसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। टूर्नामेंट के आयोजक एवं स्वच्छता समिति के सभापति श्री नारायण जी मंडावलिया ने बताया कि खाचरोद में यह पहला अवसर होगा जब इतनी बड़ी तादाद में महिला खिलाड़ी एक साथ क्रिकेट के मैदान पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। उन्