तिजारा: टपूकड़ा में डंपर से रोड लाइट पोल कार पर गिरा, गुरुग्राम से तिजारा जा रहा परिवार हादसे में बाल-बाल बचा
Tijara, Alwar | Apr 11, 2026 टपूकड़ा कस्बे में शनिवार दोपहर 2:00 बजे बड़ा हादसा टल गया। जब गुरुग्राम से तिजारा के देहरा जैन मंदिर दर्शन करने जा रहे परिवार की कार पर रोड लाइट का पोल गिर गया। डंपर चालक के लापरवाही से मलवा खाली करते समय यह खंभा गिरा। कार क्षतिग्रस्त हो गई हालांकि परिवार के किसी सदस्य को कोई चोट नहीं आई। डंपर चालक मौके से फरार हो गया। कर सवार सभी सदस्य सुरक्षित है।