शामली जनपद के कस्बा थानाभवन में एनएच-709बी पर अतिक्रमण को लेकर शिकायत की गई है। आरोप है कि सड़क किनारे स्थित कई दुकानदारों ने अपना सामान बाहर तक लगा रखा है। इसके अलावा कुछ वाहन चालक भी अपने वाहन सड़क तक खड़े कर देते हैं, जिसके कारण आवागमन में दिक्कतें हो रही हैं। इस संबंध में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पुलिस को शिकायत की गई है।