चीनोर: खेत की कुटिया का ताला तोड़कर मोटर पंप चोरी, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार
चीनौर क्षेत्र में खेतों से मोटर पंप चोरी होने की घटनाएं सामने आ रही है। ताजा मामला ग्राम चिनॉर का है जहां किसान रामवीर सिंह कुशवाह के खेत में बनी कुटिया का ताला तोड़कर अज्ञात चोर मोटर पंप चोरी कर ले गए। किसान ने आसपास के लोगों से पूछताछ की लेकिन चोरी हुई मोटर पंप के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल सकी।