कुलपहाड़: मुख्यमंत्री ने कुलपहाड़ में शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया, शिक्षकों को 5 लाख तक स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ मिला
जनतंत्र इंटर कॉलेज में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के शुभारंभ का सजीव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष, खंड शिक्षा अधिकारी अंकित सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष वैभव अजरिया व एसबीआई शाखा प्रबंधक नीरज कुमार सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे। इस दौरान शिक्षकों को 5 लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा के प्रतीक स्वरूप चेक दिए गए।