अशोक नगर: कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समान नागरिक संहिता पर जनपरामर्श हेतु बैठक आयोजित
अशोकनगर शासन के निर्देशानुसार मध्यप्रदेश में समान नागरिक संहिता के संबंध में अध्ययन एवं परीक्षण हेतु गठित उच्च स्तरीय समिति के सदस्य प्रो.गोपाल शर्मा शिक्षाविद की अध्यक्षता में शनिवार को दोपहर 3:30 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जन परामर्श हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक में समान नागरिक संहिता से जुड़े सामाजिक, विधिक एवं प्रशासनिक पहलुओं पर जनप्रतिनिधी मौजूद रहे।