गुमला: पैर में लोहे की बेड़ी और ताला लगाकर शहर में घूमता मिला युवक, लोगों में चर्चा
Gumla, Gumla | Aug 20, 2026 शहर में एक युवक पैर में लोहे की मोटी जंजीर और ताला बंधे होने के बावजूद सड़कों पर घूमता नजर आया। युवक को दुंदरिया स्थित बस डिपो और लूथरान मैदान के आसपास पैदल घूमते देखा गया। पैर में बेड़ी और ताला लगा होने के कारण राहगीरों का ध्यान उसकी ओर आकर्षित हुआ।स्थानीय लोगों ने युवक से बातचीत कर उसका नाम-पता जानने का प्रयास किया। उसने अपना नाम कृष्णा चिक बड़ाइक बताया।