सारठ: पशु अस्पताल में दवा न होने से पशुपालक व चिकित्सक में झड़प, पशुपालन पदाधिकारी ने दी जानकारी
Sarath, Deoghar | Apr 10, 2026 सारठ पशु अस्पताल में पशुओं के विभिन्न बीमारियों का समुचित दवा उपलब्ध नहीं रहने से आए दिन पशुपालक व पशु चिकित्सक में नोंकझोंक होते रहता है। वही शुक्रवार शाम 4 बजे प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ प्रमोद कुमार ने प्रेस वार्ता करके बताया कि उनके द्वारा पशुपालन विभाग के उच्चाधिकारियों को पत्राचार किया गया है और जल्द पशुपालकों के लिए जरूरी दवाएं भेजने की बात कही गई है