टीकमगढ़: टीकमगढ़ के विजय राव मंदिर में सामाजिक समरसता के लिए अखंड रामायण पाठ का आयोजन, 1 जनवरी को निकलेगी पदयात्रा
टीकमगढ़ शहर के विजय राघव मंदिर में सनातन धर्म समरसता के लिए श्री रामचरित मानस पाठ चल रहा है। रामायण की हर चौपाई पर यज्ञ में आहुति डाली जा रही है।1 जनवरी को मंदिर परिसर से सनातन धर्म समरसता पदयात्रा निकाली जाएगी ।यात्रा में शामिल लोग करीब 18 किलोमीटर पैदल चलकर बगाज माता मंदिर पहुंचेंगे।