फिरोज़ाबाद: थाना रसूलपुर क्षेत्र नई आबादी खंजापुर पर एक व्यक्ति ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन, हालत गंभीर, आगरा किया गया रैफर
थाना रसूलपुर क्षेत्र आसफाबाद निवासी 36 वर्षीय मायाराम पुत्र दाताराम ने नई आबादी खंजापुर पर रविवार रात दस बजे करीबन किसी विषैले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गयी। आनन-फानन में उसे उपचार को जिला अस्पताल के सरकारी ट्रामा सेंटर में लाया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार देने के साथ आगरा रैफर कर दिया।