फिरोज़ाबाद: गांव नगला शेख में जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच हुई जमकर मारपीट, 3 लोग घायल, घटना का लाइव वीडियो वायरल
फ़िरोज़ाबाद जिले के गांव नगला शेख मे दो पक्षो मे ख़ूनी संघर्ष हुआ हैं। मारपीट मे आकाश पक्ष की तरफ से एक महिला समेत 3 लोग घायल हुये हैं। वही घटना का लाइव वीडियो शोसल मीडिया पर वायरल हुआ हैं। घटना के पीछे जमीनी विवाद को लेकर बताई जा रही हैं। वही पीड़ित पक्ष नें मामले को लेकर पुलिस थाने मे केस दर्ज करा दिया हैं। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर जाँच पड़ताल कर रही हैं।