फिरोज़ाबाद: स्वामी नगर इलाके में नवविवाहिता का फांसी के फंदे पर लटका मिला शव, मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का लगाया आरोप
फ़िरोज़ाबाद के थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के स्वामी नगर इलाके मे 21 वर्षीय हेमा नामक महिला की मौत से सनसनी फेल गयी हैं। महिला की लाश कमरे के अंदर फांसी के फंदे पर लटकी थी। मृतका के मायके वालों की माने तो 14 फरवरी 2023 को स्वामी नगर निवासी अंशु के साथ शादी हुयी थी। शादी के बाद से दहेज़ को लेकर पति अंशु प्रताड़ित करता था। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही हैं।