#NewsUpdate|शिवसागर में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंची तीनसुकिया जिला एवं आंचलिक रूपालीम महिला समिति !!
ऊपरी असम में आई विनाशकारी बाढ़ से शिवसागर, जोरहाट और चराइदेव जिलों में व्यापक नुकसान हुआ है। बाढ़ की चपेट में आने से जहां कई लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा, वहीं बड़ी संख्या में पशुधन भी प्रभावित हुआ।
इसी संकट की घड़ी में रविवार को तीनसुकिया जिला एवं आंचलिक रूपालीम महिला समिति की पहल पर शिवसागर जिले के बेतबारी, द गांव, मोहनचुक, द निमाई गांव और निमाइजान सहित विभिन्न बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री वितरित की गई।
समिति की संवेदनशील पदाधिकारियों ने बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जाना और परिस्थितियों के अनुसार राहत सामग्री के साथ आर्थिक सहायता भी प्रदान की।
बाढ़ प्रभावित लोगों की दयनीय स्थिति देखकर समिति की कई पदाधिकारी भावुक भी हो गईं। इस मानवीय पहल की असम की लोकप्रिय यूट्यूबर परमा गोगोई ने भी सराहना करते हुए रूपालीम महिला समिति के प्रयासों का स्वागत किया।
इस कठिन आपदा के समय रूपालीम महिला समिति के पदाधिकारियों ने सरकार, प्रशासन और आम जनता से बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आने तथा हर संभव सहयोग प्रदान करने की अपील की।
#AssamFloods #Sivasagar #FloodRelief #AssamFlood #FloodVictims #RupalimMahilaSamiti #Tinsukia #UpperAssam #FloodReliefWork #AssamNews #Humanity #SivasagarNews #TinsukiaTalk24x7