नलिनी चाय बागान की बदहाली पर विधायक संजय किशान सख्त, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश !!
तिनसुकिया के नलिनी चाय बागान में जर्जर सड़कें, बदहाल श्रमिक आवास और वर्षों से डॉक्टर विहीन अस्पताल जैसी गंभीर समस्याओं को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। क्षेत्र की स्थिति का जायजा लेने पहुंचे माकुम विधायक संजय किशान ने श्रमिकों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और बागान के विभिन्न इलाकों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान विधायक ने संबंधित विभागों को अस्पताल में जल्द डॉक्टर की व्यवस्था करने, सड़कों की मरम्मत कराने तथा लंबे समय से उपेक्षित सरकारी शेल्टर होम और अन्य बुनियादी सुविधाओं को शीघ्र उपयोग योग्य बनाने के कड़े निर्देश दिए।
अब सवाल यही है—क्या इन निर्देशों के बाद नलिनी चाय बागान के श्रमिकों की वर्षों पुरानी समस्याओं का स्थायी समाधान हो पाएगा?
#Tinsukia #NaliniTeaEstate #Makum #SanjayKishan #TeaGardenWorkers #AssamNews #TinsukiaNews #UpperAssam #Assam #TeaWorkers #LocalNews #Development #Healthcare #RoadCondition #BreakingNews #AssamUpdates #NorthEastIndia #ViralNews