मुरैना नगर: बरी का पुरा के पास स्कूल वैन की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र की हुई मौत, पत्नी हुई घायल
मुरैना जिले के पोरसा कस्बे में रहने वाला एक दंपति अपने 4 माह के बेटे को लेकर बाइक से माता बसैया मंदिर जा रहा था।जब बाइक बरी का पुरा गाँव के पास पहुंची तभी सामने से चली आ रही स्कूल वैन ने टक्कर मार दी।जिससे बाइक सवार दंपति मासूम सहित घायल हो गया।भीड़ ने घायलों को जिला अस्पताल पहुँचाया जहाँ डॉक्टर ने पिता पुत्र को मृत घोषित कर दिया,घायल महिला का इलाज जारी है।