मुरैना नगर: यूनिक स्कूल के पास 10वीं के छात्र पर लाठी-डंडों से हमला, दो दर्जन छात्रों ने किया घायल, पुलिस ने दर्ज की FIR
मुरैना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित मैन्युअल स्कूल में परीक्षा देने जा रहे 10वीं के छात्र की यूनिक स्कूल के पास दो दर्जन लड़कों ने लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया और फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची,लेकिन आरोपी नहीं मिले।घायल युवक ने उपचार के बाद पुलिस थाने में आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है।