गंगधार: भवानीमंडी में चाइनीज मांझे से 7 वर्षीय बालक के पैर की नस कटी जिला चिकित्सालय किया रेफर
भवानीमंडी में मकर संक्रांति के पर्व पर चाइनीज मांझे से पंतगे खूब उड़ी, जिसका खामियाजा छोटे बच्चो को भुगतना पड़ा जहां एक 7 वर्षीय बालक की चाइनीज मांझे से पैर की नस कट गई जिसे जिला चिकित्सालय रैफर किया गया सुप्रीम कोर्ट ने चाइनीज मांझे पर बेन लगा रखा है लेकिन पंतगबाज इसका खूब उपयोग करते हुए दिखाई दिए। एक पंतगबाज ने बताया कि उन्हें उनकी पतंग थोडे ही कटवानी है इसलिए वे चाइनीज मांझे का उपयोग कर रहे।