गंगधार झालावाड़
चौमहला की बेटी ने लहराया परचम!
झालावाड़ जिले के चौमहला क्षेत्र के लिए एक बेहद गर्व की बात है! चौमहला निवासी ओमप्रकाश सोनी की बेटी वारुणी सोनी ने अजमेर में आयोजित एनसीसी के ऑल इंडिया गर्ल्स ट्रेकिंग कैंप में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक (Gold Medal) हासिल किया है। अपनी मेहनत, साहस और दृढ़ संकल्प से वारुणी ने न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। उनकी इस शानदार सफलता पर पूरे कस्बे में खुशी का माहौल है।#WaruniSoni #Choumhela #Gangdhar #Jhalawar #NCC AllIndiaGirlsTrekkingCamp GoldMedal ProudMoment BetiBachaoBetiPadhao RajasthanPride Inspiration