घाटमपुर: सचौली गांव में रोड पर सवारी का इंतजार कर रही महिलाओं को तेज रफ्तार डंपर ने मारी टक्कर,एक की हुई मौत, दूसरी घायल, रेफर
साढ़ थाना क्षेत्र के सचौली गांव में रोड पर सवारी का इंतजार कर रही महिलाओं को पीछे से आए तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। घटना में दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को भीतरगांव सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद एक महिला को मृत घोषित कर दिया। दूसरी को जिला अस्पताल कानपुर रेफर कर दिया है।