भीलवाड़ा: पहुनी में एक विवाहिता ने विषाक्त पदार्थ का किया सेवन, अचेत अवस्था में जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
राशमी थाना क्षेत्र के पहुनी में शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे एक विवाहिता ने अज्ञात कारणों के चलते अपने ही ससुराल में विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे महिला की हालत बिगड़ गई और वह अचेत हो गई।विवाहिता को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।