राज्य सरकार की उन्नति का पहिया योजना के तहत बुधवार को गोइलकेरा प्रखंड कार्यालय परिसर में कक्षा आठ की 128 छात्राओं के बीच साइकिल वितरित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक जगत माझी ने कहा कि शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की सबसे बड़ी ताकत है और विद्यार्थियों को पूरी मेहनत के साथ पढ़ाई करनी चाहिए।