पटियाली: नगला ढक में जमीनी विवाद में युवक की मौत, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
सिकन्दरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के गांव नगला ढक में जमीनी विवाद को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में हुई मारपीट में घायल युवक विपिन की इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्त में आए आरोपियों का नाम मुरारी, दुर्वीन उर्फ मोलवी और कुलदीप है।