ढीमरखेड़ा: "सेफ क्लिक 2.0 अभियत के तहत ढीमरखेड़ा पुलिस का जागरूकता अभियान
पुलिस मुख्यालय के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक कटनी के मार्गदर्शन में जिलेभर में संचालित साइबर जागरूकता अभियान "सेफ क्लिक 2.0" के अंतर्गत थाना ढीमरखेड़ा पुलिस द्वारा मॉडल स्कूल रामपुर में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को साइबर अपराधों से बचाव के प्रभावी उपायों की जानकारी दी गई।