पश्चिमी सिंहभूम जिले के पंडरासाली के पास हुए सड़क हादसे में सरायकेला वार्ड नंबर 7 निवासी 32 वर्षीय देव कुमार राणा गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए चाईबासा सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर रेफर कर दिया।