देहरा : मासिक अपराध समीक्षा बैठक में डाडासीबा थाना बना सर्वश्रेष्ठ, अधिकारियों को मिला सम्मान
#timesofhimachal
Ashish Sharma
देहरा में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक मयंक चौधरी की अध्यक्षता में मासिक अपराध समीक्षा एवं पुलिस कल्याण बैठक आयोजित हुई। बैठक में महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, अवैध खनन, नशा तस्करी, गंभीर अपराधों तथा लंबित मामलों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। इस दौरान पुलिस थाना डाडासीबा को मई 2026 का सर्वश्रेष्ठ पुलिस थाना घोषित कर सम्मानित किया गया। वहीं उत्कृष्ट अन्वेषण एवं सराहनीय कार्य के लिए कई पुलिस अधिकारियों को CC-3 प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए।