कोरांव: एसडीएम ने शिक्षण संस्थानों, कोचिंग व डिजिटल लाइब्रेरी का निरीक्षण कर फायर सेफ्टी की जांच की, जिम्मेदारों को दिए निर्देश
उप जिलाधिकारी कोरांव संदीप तिवारी ने मंगलवार शाम को क्षेत्र के कोचिंग संस्थानों, डिजिटल लाइब्रेरी और स्कूलों में फायर सेफ्टी का निरीक्षण किया। उन्होंने शाम 4 बजे से 6 बजे तक यह जांच की और सभी प्रबंधकों तथा जिम्मेदारों को आग से बचाव के उपाय अपनाने और सुरक्षा मानकों को पूरा करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने कई संस्थानों का निरीक्षण किया।