वारासिवनी: कलेक्टर झालीवाड़ा स्कूल पहुंचे, बच्चों से संवाद कर शिक्षा का स्तर जाना, FLN की मासिक समीक्षा के दिए निर्देश
कलेक्टर ने किया झालीवाडा के स्कूल का निरीक्षण बच्चों से चर्चा कर शिक्षा स्तर को परखा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत वारासिवनी में लगाये गए शिविर के दौरान कलेक्टर श्री कुमार सत्यम ने ग्राम झालीवाडा पहुंचकर शासकीय प्राथमिक शाला का निरीक्षण किया और वहॉ की व्यवस्थाओं को देखा। इस दौरान उन्होंने बच्चों से चर्चा कर उनके शिक्षा का स्तर जाना।