चिड़ावा: चिड़ावा में स्टेशन रोड पर सूखा नीम का पेड़ बना जानलेवा खतरा, स्थानीय लोगों ने हटाने की की मांग
चिड़ावा शहर के स्टेशन रोड स्थित गायत्री मार्केट के सामने खड़ा एक सूखा नीम का पेड़ राहगीरों व दुकानदारों के लिए गंभीर खतरा बन गया है। यह पेड़ मुख्य मार्ग के किनारे स्थित है और पूरी तरह सूख चुका है। पेड़ के गिरने की आशंका को लेकर स्थानीय लोगों में लगातार डर बना हुआ है। गायत्री मार्केट के विनोद लांबीवाला ने बताया कि यह नीम का पेड़ करीब एक वर्ष से सूखा पड़ा है।