चिड़ावा: चिड़ावा-पिलानी रोड पर कार और टैम्पो में भीषण टक्कर, गंभीर हालत में टैम्पो चालक को झुंझुनूं रेफर किया गया
चिड़ावा-पिलानी रोड पर श्रीधर यूनिवर्सिटी के पास शुक्रवार रात कार व लोडिंग टैम्पो में भीषण टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। शनिवार दोपहर करीब एक बजे हादसे को लेकर मिली जानकारी के अनुसार टैम्पो चालक बलबीर हलवाई निवासी मावण्डिया की ढाणी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे देर रात उपजिला अस्पताल चिड़ावा लाया गया।