पटियाली: करनपुर गांव में पालतू कुत्ते के हमले से ग्रामीण घायल, पटियाली सीएचसी में कराया भर्ती
पटियाली थाना क्षेत्र के ग्राम करनपुर में मंगलवार रात पालतू कुत्ते के हमले से श्यामपाल पुत्र हेमसिंह घायल हो गए। वह घर के बाहर टहल रहे थे, तभी जंजीर से छूटा कुत्ता उन पर टूट पड़ा। परिजन उन्हें सीएचसी पटियाली ले गए, जहां उपचार किया गया। चिकित्सक डॉ. आकाश पुंडीर ने बताया कि शरीर पर कई गहरे घाव हैं। उन्होंने लोगों से जानवरों के प्रति सतर्क रहने की अपील की।