कुलपहाड़: लमोरा गांव में पत्नी से विवाद के बाद घर से निकला व्यक्ति मृत मिला, परिवार में मचा कोहराम
घनश्याम नशे की हालत में घर पहुंचा था। इसी दौरान पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर किसी ने डायल-112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मौके पर पहुंचते ही घनश्याम घर से भाग गया और उसके बाद वापस नहीं लौटा। शुक्रवार दोपहर सूचना मिली कि एक व्यक्ति का शव मिला है। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान घनश्याम के रूप में की, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।