कासगंज: कासगंज में पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर एसपी ओपी सिंह की अध्यक्षता में हुई अपराध समीक्षा बैठक
पुलिस कार्यालय सभागार में हुई इस बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार, समस्त क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी और शाखा प्रभारी उपस्थित रहे। एसपी ओ.पी. सिंह ने भ्रष्टाचार के प्रति शासन की जीरो टॉलरेंस नीति का पालन करने पर जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी अनियमितता के लिए संबंधित बीट सिपाही से लेकर थाना प्रभारी तक की जिम्मेदारी तय की जाएगी।